राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप रात्रि में ट्रेन से कट जाने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की कट जाने से मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। वहीं एकमा रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त जीआरपी के मृत्युंजय यादव व विपीन पासवान ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जीआरपी द्वारा मृतक अधेड़ की पहचान करने का प्रयास जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग