राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। थाना क्षेत्र में स्थित छपरा-सीवान नेशनल हाइवे 531 पर एकारी गांव के समीप बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। बताया गया है कि एकारी गांव निवासी अर्जुन सिंह साइकिल से एकमा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान छपरा की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गई। साइकिल और बाइक की टक्कर में एकारी गांव के अर्जुन सिंह और सीवान जिले के चैनपुर गांव निवासी दो लोग सहित तीन लोग घायल हो गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग