राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। परिजनों की सूचना पर एकमा थाने की पुलिस ने आमडाढ़ी गांव से प्रदीप कुमार सिंह के पुत्र सर्वजीत सिंह को शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है सर्वजीत सिंह हर दिन शराब का सेवन कर उनके साथ मारपीट करता है। विरोध करने पर गांव के लोगों के साथ भी अभद्रतापूर्ण व्यवहार करता है। शराब के सेवन करने के आरोप में पुलिस ने सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। उधर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से शराब के धंधे में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग