खाकी मठिया फीडर में मेंटेनेंस कार्य की तिथि में हुआ फेरबदल
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। हरपुर पीएसएस से संचालित खाकी मठिया फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर निर्धारित तिथि में फेरबदल कर दी गई है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए जेई पवन कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आगामी 15 जून के बाद से कार्य प्रारंभ किया जाएगा।जबकि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 11-20 जून तक पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक बिधुत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया था।जेई ने बताया कि लोड के अनुरूप पावर नही मिलने से रोटेशन में पावर की सप्लाई हो रही है।ऐसे में मेंटेनेंस कार्य की वजह से उपभोगताओं को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी।जिसको लेकर बिधुत विभाग द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग