लखनऊ, (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेचैनी की समस्या होने के तुरंत बाद ही मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेदांता अस्पताल की टीम उनकी जांच कर रही है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल लाया गया था। हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें वापस भेज दिया गया था। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने 7 जून को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक