संजय सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। जिले के पानापुर प्रखंड के सतजोड़ा पंचायत में सतजोड़ा बाजार से पश्चिम गांई टोला की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क जो कि बरसात के कारण गड्ढे हो जाने की वजह से चलने लायक नहीं रह गई थी और उस सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था उसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान करके सड़क पर मिट्टी वगैरह डाल कर उसे चलने लायक बनाया। भाजपा के जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरी पानापुर मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ गार्ड साहब सुरेंद्र सिंह शंभू सिंह मिथलेश सिंह समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क की बिगड़ी हुई स्थिति को देखते हुए स्वयं ही श्रमदान करके सड़क को चलने लायक बनाने का फैसला किया और टोकरी कुदाल लेकर अगल बगल से मिट्टी काट कर ला कर सड़क पर डालते हुए सड़क को बराबर करके चलने लायक बनाया.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग