संजय सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। जिले के पानापुर प्रखंड में लगातार 19 वें दिन भी कोरोना की रफ्तार जीरो रही और प्रखंड में किए गए जांच में एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर में कुल 78 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट द्वारा की गई जिसमें से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई वही आरटीपिसीआर टेस्ट के लिए 50 लोगों का सैंपल संग्रहित किया गया। ज्ञातव्य हो कि पानापुर प्रखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार 19 दिनों से थमी हुई है और व्यापक स्तर पर टीकाकरण भी किया जा रहा है बीच में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से टीकाकरण में रुकावट आया था लेकिन अभी एक बार पुनः टीकाकरण फिर से शुरू हो चुका है और पहले से पंचायतों के लिए बनाए गए रोस्टर के हिसाब से टीकाकरण का कार्य चल रहा है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग