संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दहेज हत्या मामले में महीनों से फरार चल रहे मृतका के पति ने पुलिस दबिश की चलते अंततः न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के रामनगर धवरी का है।थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि गत 13 अप्रैल को थाना कांड संख्या 50/21 दर्ज की गई थी। जिसमे इशुआपुर थाना क्षेत्र के शीला राय ने बताया था कि उनकी पुत्री बिरजू देवी को ससुराल वालों द्वारा जलाकर हत्या कर दी गई है। वही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आनन-फानन में शव को भी जला दिया गया था। जहाँ से पुलिस ने राख बरामद किया था। जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले में पति सहित आधा दर्जन नामजद और दो दर्जन अज्ञात ग्रामीणों को अभियुक्त बनाया गया था।जिसके बाद से पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थी। इस बीच मामले के मुख्य अभियुक्त व मृतका के पति बीरबल राय ने आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिये भी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।वही घटना में संलिप्त अज्ञात ग्रामीणों की भी जांच-पड़ताल चल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग