राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के कटहरी बाग आर्य नगर रोड में चिंतामणी राय के पुत्र विक्की कुमार के छाती में चाकू भोंक कर हत्या मामले में छपरा के कटहरी बाग आर्य नगर निवासी मृगुनाथ के पुत्र रितिक कुमार को पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में पु०नि० विमल सिह, थानाध्यक्ष, नगर थाना द्वारा दल- बल के साथ छापामारी कर महज 03 घंटे के अंदर अभियुक्त रितिक कुमार को गिरफतार किया गया तथा उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकु एवं अभियुक्त के खुन लगा पैंट एवं शर्ट बरामद किया गया। इस सम्बंध में मृतक के पिता चिंतामणी राय के फर्दबयान पर अभियुक्त रितिक कुमार के विरूद्ध नगर थाना कांड सं०-336 / 21 दि०-29.06.21 धारा -302 भा० द० वि० दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ्तार अभ्युक्त के पास घटना में प्रयुक्त चाकु के साथ खुन से सना हुआ शर्ट और पैंट बरामद किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग