निरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। देहात करके आ रहे एक ब्यवसाई कि मौत सड़क किनारे गड्ढे के पानी मे डूबने से हो गई। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव निवासी स्व.नैनुदीन मियां का पचपन वर्षीय पुत्र खुशबदीन मियां बताया गया है, इनके मृत्यु की खबर घर वालो को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता हैकि मृतक मढौरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव से देहात कर के पैदल अपने घर आ रहे थे। नौतन -टेहटी मुख्य ग्रामीण सड़क राजकीय बुनियादी विधालय ,नौतन के पास बरसात के कारण सड़क पर कीचड़ पसरा हुआ था। सर पर कपड़ा का पोटली था, लहुसंसा के लिए किनारे हुए की अचानक पैर फिसल गया। जिससे वे सड़क किनारे वर्षात की पानी से लबालब गड्ढे में जा गिरे। जिससे वह पानी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें गड्ढे से निकालकर आनन फानन में अमनौर सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक की पुत्र महम्द रिजवान आलम ने बताया कि पिता जी प्रतिदिन के भाती देहात- देहात घूमकर कपड़ा का सिलाई का कार्य करते थे। जो रविवार को काम कर घर वापस आ रहे थे कि कीचड़ में पैर फिसलने के कारण पानी भरे गढ्ढे में गिर जाने से मौत हो गयी। मृतक की पत्नी खुशबू निशा व पुत्र रिजवान का रो रो कर बुरा हाल रहा। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग