पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक बाजार क्षेत्र के रिषभ रेस्टोरेंट में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। बीडीओ मशरक का स्थानांतरण अरवल जिला में हुआ है वही वैशाली जिले से मनोज कुमार को मशरक बीडीओ के पद पर स्थानांतरण हुआ है। समारोह की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नौकरी में आना जाना लगा रहता है पर प्रखंड के विकास के लिए जो काम बीडीओ मशरक ने किया वो सराहनीय है। वे हमेशा सबको अपने घर के सदस्यों की तरह प्यार और स्नेह देते हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि नौकरी में ट्रांसफर तो होते रहते हैं पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा के साथ काम करने का ज्यादा समय नहीं मिला पर स्थानीय लोगों ने बताया कि बीडीओ श्री सिन्हा ने यहां के लोगों के दिलो पर राज करके जा रहे हैं। सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि बीडीओ का स्थानांतरण होता रहता है पर इन्होंने हमेशा अपने काम के प्रति जागरूक रहते थे। जहां भी रहें खुशहाल रहें। मौके पर प्रखंड कार्यालय से स्थानांतरण दर्जनों कर्मचारियों का भी स्थानांतरित के बाद विदाई समारोह किया गया। बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने बीडीओ श्री सिंह के बारे में कहा कि इन्होंने प्रखंड के विकास के लिए दिन रात एक कर दिया था कम ही दिनो मे इनकी साफ सुथरी छवि व जिन्दादिली से सभी खुश थे। पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर कर्मचारियों व जनता की हर बातों को सुनते थे। विदाई समारोह के इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों ने माला पहनाकर बुके देकर राजीव कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई दी। वहीं बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि आप सभी आने वाले नए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जो प्यार और स्नेह हमे दिया वो उनको दे। आना जाना तो लगा रहता है। मशरक से जाने का तो दुख है लेकिन नई जगह जाकर अपनी जिम्मेदारियों का फिर से निर्वाह करेंगे। विदाई समारोह में मुखिया उदय सिंह, रामबाबू प्रसाद, सुकदेव मांझी, महेश सिंह, शिवजी शर्मा, मुन्ना मांझी, सुनिल यादव, अनिल ठाकुर, ओम प्रकाश सिंह जीपीएस राजनेश्वर सिंह समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग