राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंंचायत के बाल्डीहा गाँव निवासी मो. अब्बास मंसूरी के पुत्र मो.सुहैब अंसारी ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने दिए हुए आवेदन में कहा है कि गांव के ही हसमत मंसूरी के पुत्र आशिक मंसूरी से पुराना आपसी विवाद है जिसको लेकर बात कहा सुनी होते होते बात धक्का मुक्की कर आशिक मंसूरी अपने घर चले गए। वापस आशिक मंसूरी, सरफराज मंसूरी तथा हसमत मंसूरी ने कट्टा लेकर साथ पहुँच और दोबारा गाली गलौज तथा मारपीट करने पड़ उतारू हो गए इसी बीच आशिक मंसूरी ने कट्टा निकाल कर गोली भरने लगा। जिससे मैं डर कर किसी भी तरह स अपना जान बचाया, आसपास के लोग झगड़ा होने की बात व हल्ला सुन पहुँचे और उसका कट्टा छीन लिया। तीनों मौक़ा मिलते ही वहां से भाग निकले। वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्ययक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग