पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान एस एच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा मंदिर के पास शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।मृत युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव निवासी पुलिस राय का 35 वर्षीय पुत्र रविन्द्र राय के रूप में हुई। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के शव को लेकर सोमवार को मशरक थाना परिसर में पहुंच गए। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से अपने ससुराल चांद बरवा गांव गांव से मुन्ना कुमार राम पिता विगल राम के साथ वापस अपने घर फेनहरा जा रहा था। कि मशरक के दुमदुमा गांव के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जहां से गंभीर रूप से घायल रविन्द्र राय को पटना रेफर किया गया जहां निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग