पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के पास अनियंत्रित पिकअप वैन ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें स्कूटी सवार पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें आस पास के लोगों ने इलाज के लिए देवरिया नहर पर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां उनकी पहचान पटना निवासी अमजद अली उम्र 35 पिता मन्नान अली और अमजद अली की पत्नी खुश्बू निशा उम्र 30 वर्ष के रूप हुई है। मामले में घायल पत्नी ने बताया कि उसका मायका मदारपुर में हैं वही से वापस पटना जा रहें थें कि मशरक की तरफ से आ रहा अनियंत्रित पिकअप वैन टक्कर मार फरार हो गया जिसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग