संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जन वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितता की शिकायत रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रखण्ड के सरमी के तीन दर्जन से अधिक लाभुकों ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत राज्य खाद्य आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, जिलाधिकारी सारण, अनुमंडलाधिकारी सारण सहित कई विभाग को भेजे हैं। लाभुकों ने बताया है कि महिला जनवितरक द्वारा नियमित वितरण नहीं किया जाता है। वहीं नाप तौल में भी घालमेल की जाती है।जिसकी शिकायत कई बार सम्बन्धित अधिकारियों से की गई है। इस बार भी शिकायतें की गई थी। जिसके आलोक में गत 29 जून को बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने शिकायतों की जांच की थी। इस दौरान पीड़ित लाभुकों के बयान भी दर्ज किए गए। मगर अबतक कोई कारवाई नही की गई। लाभुकों का कहना है कि कई बार शिकायतें दी जाती है, जांच भी होती है। लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकलता। इस बार की जांच भी कहीं सेटिंग गेटिंग की भेंट न चढ़ जाय। लाभुकों ने शिकायत की है कि महिला जन वितरक दुकानदार के पति द्वारा शिकायत किये जाने पर धमकी भी दिया जाता है। लाभुकों ने अपनी समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए विधिवत्त जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत देने वालों में अब्दुल कलाम, अब्दुल रजाक, प्रभुनाथ साह, वकील सिंह, कन्हैया साह, सोहैल अली, रूपेश कुमार साह,राज कुमार चौधरी, राजन प्रसाद सहित तीन दर्जन लाभुकों का नाम शामिल है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली