पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पखवारा कार्यक्रम के तहत हनुमानगंज पोखरा परिसर में पौधारोपण किया गया। मौके पर सारण जिलाध्यक्ष डॉ राम दयाल शर्मा, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर दक्षिणी मंडल प्रभारी बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने जिला अध्यक्ष को अंगवस्त्र व फूलमाला से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ राम दयाल शर्मा ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी है। इसलिए सभी अपने जीवन में कम से कम 5 पेड़ अवश्य लगाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग