राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर छोटा गांव में अपने दरवाजे पर बैठे व्यक्ति के साथ गाली गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी मासूम मियां ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि वे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी समय रफी आलम आए और गाली गलौज करने लगे। जब उनकी पत्नी कोरैसा खातून गाली गलौज का विरोध की तो उसका झोटा पकड़कर मारने लगे एवं मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिये। मारपीट के दौरान उसके गर्दन से सोने की सिकड़ी नोच लिये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग