नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में प्रखण्ड वार्ड सचिव संघ की बैठक अध्यक्ष मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सभी वार्ड सचिवों ने राज्य सरकार द्वारा छले जाने की बात कहते हुए कहा कि अनुरक्षक पद पर कार्य करने के लिए कही जाती है पुनः इस बात से पलट कर वार्ड सदस्य को अनुरक्षक बनाने की घोषणा होती है अब वार्ड सचिव खुद को ठगे से महसूस कर रहे है अब राज्य सरकार से वार्ड सचिव संघ के सदस्यों ने मांग की है कि अनुरक्षक पद पर वार्ड सचिव को बने रहने दे साथ ही उचित मानदेय तय कर दिया जाये इस अवसर पर राजीव रंजन यादव,संजीव कुमार गिरी,अमरनाथ गुप्ता तथा मनोज साह सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग