संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पड़ोसी द्वारा बहला- फुसलाकर किशोरी का अपहरण कराए जाने का आरोप लगाकर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में लौवा टेढ़ीघाट बाजार निवासी व युवती के पिता ने बताया है कि मेरी पत्नी और 14 वर्षीय पुत्री सतुआ बाजार से कपड़े की खरीददारी कर घर लौटे थे। तभी पड़ोस के ही लाइची देवी मेरे घर आकर मेरी पुत्री को कपड़ा दिखाने के लिये अपने घर ले गई।जिसके बाद मेरे पुत्री रात्रि नौ बजे तक घर नही लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नही मिली। पीड़ित पिता ने पड़ोसी महिला सहित दो लोगों को नामजद कर बहला-फुसलाकर अपनी पुत्री के अपहरण कराने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग