संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पैगम्बरपुर पंचायत के बलुआ वार्ड नं-07 के निवासी 72 वर्षीय समाजवादी नेता कृष्णानन्द त्यागी का निधन हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि श्री त्यागी एक सामाजिक स्तर के नेता थे। जिन्होंने 1974 में हुए जेपी आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। जिस वजह से इन्हें पेंसन भी मिल रहा था।वे पूर्व में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद और बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का भी चुनाव लड़ चुके थे। उनकी विचारधारा एवं समाजिक कार्यो से लोग काफी प्रभावित रहते थे। समाजवादी नेता के निधन पर जदयू प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम ‘राजू’, स्थानीय सरपंच मुन्ना साहू, मुखिया सुनील कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुँच शोक- संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग