नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। ए एच 73 अमनौर सोनहो मुख्य पथ के बीच ख़ोरी पाकर खड्ग के पास गुरुवार की अहले सुबह मारुति शिफ्ट व प्राइवेट डांक पार्सल की गाड़ी आमने सामने से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ी बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। टक्कर से मारुति शिफ्ट में आग लग गई। गाड़ी में आधा दर्जन लोग सवार थे,सभी रोने चीत्कारने लगे, गाड़ी टकराने की आवाज को सुन आस पास के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े। आग को बुझाया तथा आनन फानन में लोगो को गाड़ी से निकालकर अस्पताल लाया। जहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों को डॉ ने पटना रेफर कर दिया। तीनों का हालात गम्भीर बताया जाता है। घायल ब्यक्ति इसुआपुर थाना के पुरसौली गांव के राज किशोर मिश्रा के पुत्र शिवम कुमार, मकेर के बिंदेश्वरी शर्मा के पुत्र देव कुमार शर्मा, व मछई गांव के स्व रविंद्र साह के पुत्र प्रणव कुमार बताया जाता है। पीड़ितों ने बताया कि बनियापुर अपने सम्बन्धी के घर शादी समारोह में शिरकत होकर घर लौट रहे थे, अचानक सामने से गाड़ी जा टकराया। घटना के बाद पुलिस पहुँच मामले का तहकीकात किया, दोनों वाहन को जप्त कर थाना लाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग