राष्ट्रनायक न्यूज।
बानियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के लौवा टेढ़ी घाट बाजार निवासी एक किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है।
घटना की प्राथमिकी में पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया है कि मेरी पत्नी संग 14 वर्षीय पुत्री सतुआ बाजार से मार्केटिंग कर कपड़े की खरीदारी कर घर लौटी थी। तभी पड़ोस के लाइची देवी मेरी पुत्री को कपड़ा दिखाने के लिए अपने घर ले गयी। काफी देरी के बाद पुत्री घर वापस नहीं आई। जिसकी खोजबीन किया गया। मामले में पीड़ित ने अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग