राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी बिजली सब स्टेशन से जुड़े अलियासपुर फीडर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैतपुर तिवारी टोला गांव में शुक्रवार को रिमझिम वारिश के बीच बिजली के तार पर अचानक एक पेड़ गिर जाने से मुहल्ले के करीब तीन विधुत पोल के धारा प्रवाहित तार टूटकर जमीन पर गिर गए। जैसे ही तार टूट तो आसपास के लोगो मे भगदड़ मच गई। हालांकि तत्काल ग्रामीणों के सूझबूझ से कोई जानमाल का नुकसान नही हो सका। ग्रामीणों ने सबस्टेशन से सार्ट डाउन लेकर फिलहाल धारा प्रवाह को तार से डिस्कनेक्ट कराया। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने विभागीय जेई तथा कर्मियों को दिया। विभागीय जेई नरेंद्र कुमार ने अविलंब लाइन मैन को भेज टूटे एलटी तार को दुरुस्त कराया। पुनः मुहल्ले के ठप बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। ग्रामीणों ने विभाग द्वारा त्वरित कारवाई व समाधान से हर्ष ब्यक्त करते हुए विभागीय कर्मियों का आभार व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग