राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से कोविड-19 का करण शुक्रवार और शनिवार लगातार दो दिनों से बंद है एवं आज वैक्सीन नहीं उपलब्ध होने की स्थिति में कल रविवार को भी टीकाकरण होने की कोई उम्मीद नहीं है। इस संबंध में पानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण पूरे रफ्तार में चल रहा था लेकिन अचानक वैक्सीन की कमी होने की वजह से शुक्रवार एवं शनिवार को वैक्सीनेशन नहीं हो पाया और कल के लिए भी अभी तक वैक्सीन प्राप्त नहीं हुआ है ऐसे में रविवार को भी संभव था टीकाकरण नहीं हो पाएगा। आगे उन्होंने बताया कि जिले से वैक्सीन प्राप्त होते ही निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा और इस आशय की सूचना स्थानीय स्तर पर प्रसारित करा दी जाएगी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग