अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड से स्थानांतरित बीडीओ अरविंद कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिश्रवलिया के राम जानकी संगीत महाविद्यालय सहपं महेन्द्र मिश्र पूर्वी घराना में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने उनके प्रति उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल में जलालपुर को एक नई ऊंचाई दी है। प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया व सबका ख्याल रखा है। इन्होंने मॉडल प्रखंड जलालपुर को संवारा और निखारा है। हम सभी इनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से काफी प्रभावित है। कार्यक्रम में उन्हें अंग वस्त्र, शाल, ट्राफी व पं महेंद्र मिश्र का तैल चित्र मोमेंटो स्वरूप उन्हें भेंट दिया गया। कार्यक्रम में नवोदित कलाकार पूजा और राजश्री ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत आप आए चमन में बहार आ गई, स्वागतम स्वागतम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रसिद्ध गायक चंदन सिंह मिंटू ने विदाई गीत प्रस्तुत कर सबको भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में पं महेंद्र मिश्र की रचित कई गीतों को भी बाल कलाकारों ने स्वर दिया। मौके पर पं महेन्द्र मिश्र के प्रपौत्र पं रामनाथ मिश्र, रामकुमार मिश्र, सलोनी कुमारी, कुमारी राजश्री डोली कुमारी, प्रवीण तिवारी, अमलेंदू मिश्रा, पप्पू कुमार, काजल कुमारी, रिया कुमारी, रिशु कुमारी, जया कुमारी, जिया कुमारी, हिमांशु सिंह, अतुल सिंह अनमोल, विकाश कुमार मिश्र, सरोज कुमार राम, रविन्द्र कुमार राम, निर्भय कुमार, जनार्दन राम, शैलेन्द्र कुमार राम, राजकुमार राम, सहित कई अन्य भी थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग