संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नीलगाय की टक्कर से जख्मी बाइक सवार महिला की मौत ईलाज के दौरान हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात को सहाजितपुर थानाक्षेत्र के पिंडरा के निकट एनएच 331 की है। मृत महिला गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने की गुड़सी गांव निवासी अवधेश ठाकुर की पत्नी रेणु कुमारी बताई जाती है। वह आंगबाड़ी सेविका थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि महिला अपने पति के साथ बाइक से घर घर लौट रही थी। तभी सड़क के दूसरे तरफ से तेज रफ्तार नीलगायों का झुंड आ गया। बाइक चला रहे महिला के पति ने काफी बचाव किया।अभी वह ठीक से संभल भी नहीं पाया था कि तभी दूूसरे नीलगाय ने जोड़दार टक्कड़ मार दी। नीलगाय की टक्कड़ के बाद दोनों पति पत्नी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।आसपास के लोगों ने दोनो को आनन फानन में पीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया।जहां ईलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी व्यक्ति का ईलाज चल रहा है। शव को कब्जे में लेने पहुंची थाने की पुलिस ने बताया कि महिला सिर के बल गिरी थी। उसके सिर में गहरा जख्म था। कान से भी काफी रक्त श्राव हो रहा था। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोरो कर बुड़ा हाल था।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा