संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय बनियापुर में शनिवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी और प्रभारी सी.आई लालदेव पासवान की उपस्थिति में शिविर लगाकर एक दर्जन से अधिक मामलों का निबटारा किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया पूर्व के लंबित मामले और कुछ एक ऑन द स्पॉट मामलों का निबटारा किया गया।सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित बताए जाते है। इन मामलों के निबटारे के बाद कुछ अन्य लंबित मामले है।जिसकी जांच-पड़ताल चल रही है।पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही लंबित मामलों के निबटारे की भी बात बताई गई। जनता दरबार मे जमीनी विवाद के मामलों का पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से निबटारा किये जाने से उपस्थित लोग काफी प्रसन्न दिखे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी