राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमा नगर इकाई की मिशन आरोग्य संजीवनी (9 से 15 जुलाई) का आगाज करते हुए परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के संकल्प के साथ यह कार्यक्रम एकमा में सड़क किनारे सहित योगियां मठिया गांव में एबीवीपी के नगर सह मंत्री रोहित गिरि के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एसएफएस जेपीयू संयोजक विष्णु शरण तिवारी, रोहित गिरि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित पांडेय, नगर कार्यकारिणी सदस्य विश्वास पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग