मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में प्रवासी मजदूरों को लगाया गया
गोपालगंज (कटेया)- आज पूरा समाज कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। इसी बीच लॉकडाउन के कारण देश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं ।प्रवासी मजदूरों के सामने घर पहुंचने के साथ रोजी-रोटी की समस्या भी खड़ी हो गई है। जिसके लिए प्रखंड में मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों में प्रवासी मजदूरों को लगाया गया है।प्रखंड में इसकी शुरुआत भेड़िया पंचायत से हुई है। जिसमें अमवा गांव पंचायत समिति के फंड से पोखरे का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें प्रवासी मजदूरों को भी लगाया गया है। इस संबंध में कटेया कार्यक्रम पदाधिकारी फैयाज खान ने बताया कि अब तक प्रखंड क्षेत्र में 224 प्रवासी मजदूरों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से 220 प्रवासी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों में लगाया गया है।शेष 4 मजदूरों को बैंक अकाउंट खोलने के लिए बोला गया है। वहीं उन्होंने बताया कि अब तक 88 नए जॉब कार्ड भी बनाए जा चुके हैं।सभी कोरेंटाइन सेंटर पर पंपलेट छपवा कर मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों का प्रचार कराया गया था। साथ ही उनकी स्किल मैपिंग कराकर उनकी योग्यता का भी अनुमान लगाया गया। मनरेगा विभाग की तरफ से जाब कार्ड बनवाने काम चल रहा है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास