संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की बैठक 11जुलाई 2021 को बनियापुर थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमता पोखरा के पास चंद्रदेव साह उर्फ संत जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सारण जिले के अध्यक्ष वीर प्रकाश गोंड़ ने पूजा के बारे में विस्तार रूप से चर्चा की और बताया कि आगामी 18 अगस्त 2021 को बनदेवी महोत्सव का आयोजन चतुर्भुज छपरा के गुपुत नाथ मंदिर के पास किया जाना है साथ ही पेड़ लगाकर संकल्प दिलाया जाएगा कि प्रकृति की रक्षा ही आदिवासी का धर्म है। मौके पर सम्मानित अध्यक्ष विजय कुमार शाह शिक्षक ने भाग लिए और संगठन पर मजबूती से अपना विचार रखें। वहीं जदयू आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि समाज में हो रहे अत्याचारों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिए। उपस्थित सचिव विनोद कुमार गोंड ,मुकुल देव साह मरीचा, धर्मराज साह कंठ छपरा, सत्येंद्र साह धनगड़हा, शिवमंगल साह शिहोरिया, भोला साह कमता, शंभू साह धोबवल बाजार, जगन साह रामधनाव, हरेंद्र साह रामधनाव,राजू श्रीपुर ,दीपू कुमार कमता के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग