राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया ने अपनी मुहिम पौधारोपण कार्यक्रय के तहत पीपल का वृक्षारोपण हाफिजपुर में किया गया।जहां यूथ थिंक ऑफ़ न्यू इंडिया के सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीपल का वृक्ष परोपकारी होता है। जहां बिन हवा के सदैव शुद्ध हवा मिलता है। जिस प्रकार कोरोना काल में ऑक्सीजन की समस्या से पूरे देश को जूझना पड़ा था। पीपल के पेड़ लगाने से पर्यावरण शुद्ध होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर के लोगो को भी पेड़ लगाने पर ऑक्सीजन की बहुत कम समस्या होगी। सचिव ने सम्पूर्ण देश वासियों से आग्रह किया कि हमें किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर नीरज कुमार, आशुतोष कुमार, मनु कुमार, संटू कुमार, विशाल कुमार, अनिकेत कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग