राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के एनएच 331 पर पिपरा पोखरा के पास कुछ बदमाशो ने दाउदपुर निवासी रितेश सिंह की ग्लैमर बाइक छीन ली। घटना के संबन्ध में बताया जाता है कि दाउदपुर निवासी रितेश सिंह शुक्रवार को ग्लैमर बाइक से अपने बहन के घर महमदपुर जा रहे थे। तभी पिपरा पोखरा पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हथियार का भय दिखा कर उनकी बाइक छीन ली गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग