राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स में भाजपा के जिला महामंत्री वीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में एकमा विधान सभा क्षेत्र की कार्यकर्ता बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जनता एवं राष्ट्र के विकास हित में चलाए जा रही कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने हेतु जनता के बीच जाकर योजना के प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता पैदा करने का निर्णय लिया गया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत की प्रधानमंत्री मोदी की सोच को साकार करने का संकल्प लिया गया। साथ ही कोविड वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंदेश्वर सिंह, भाजपा एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, मंटू मिश्रा आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग