राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के परौना व मंझोपुर गंडक नहर के बीच में बनाये गये चचरी के पुल से गिरकर एक तीन वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। इस सम्बंध में मृतिका के पिता परौना गांव निवासी मुकेश महतो ने तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मेरी तीन वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी नहर में बनाये गये चचरी के पुल से जा रही थी उसी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे पानी में गिर गई। नहर में ज्यादा पानी होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर आगें की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को उसके अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग