राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया नहर पुल पर स्थित मटन-चिकन बेच रहे एक दुकानदार से रंगदारी में बकड़े का मीट व सिगरेट का पैसा नहीं देने पर दुकानदार को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार मुरलीपुर गांव निवासी शंकर नट ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि सोनू कुमार तुरहा और लक्ष्मण तुरहा दोनों नशे की हालत में मेरे दुकान पर आये और रंगदारी में बकड़े का मीट और सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगने लगे। डर से मैं, उन्हें मीट व सिगरेट का रुपये दे दिया। लेकिन पुनः कुछ देर बाद वे लोग आये और मुझे नट जाति शब्द के साथ गाली गलौज करने लगे। जब मैं गाली देने से मना किया तो इसी पर वे लोग जान मारने की नियत से डंडे से मुझको मारने लगे और मुझे मारपीट कर खून से लहूलुहान कर दिये। इस बीच मेरे पॉकेट से सात हजार रुपये निकाल लिये। हल्ला सुनकर आसपास के दुकानदार दौरकर आये और मुझे बचाये। जाते-जाते वे लोग धमकी दिये कि यहां जो भी दुकानदार चिकन और मटन बेचेगा उसे रंगदारी देना होगा नहीं तो मटन चिकेन नहीं बेच सकेगा। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग