नयी दिल्ली, (एजेंसी)। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनधारियों के डीए में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जुलाई में महंगाई भत्ता 3 फीसदी और बढ़ने की संभावना है। सरकार की तरफ से जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। जो बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की तीन किस्त पर रोक लगा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर माह से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। जिसका मतलब है कि मासिक सैलरी में 3,000 रुपए से लेकर 30,000 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। आॅल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स ने महंगाई दर को लेकर आंकड़े जारी किए थे। जिसके मुताबिक मई 2021 के इंडेक्स में 0.5 अंक की बढ़ोतरी के साथ यह 120.6 पर पहुंच गया। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक जुलाई से महंगाई भत्ता में बढोत्तरी को लागू माना जाएगा। हालांकि केंद्र सरकार दशहरे से पहले इसका भुगतान कर सकती है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली