राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच-73 स्थित रामबाग में शराब पीकर नशे की हालत में सड़क किनारे हंगामा कर रहे दो व्यक्तियों को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में तरैया थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अरुण रविदास ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती में गलिमापुर की तरफ जा रहे थे कि रामबाग पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे दो व्यक्ति आपस में लड़ाई झगड़ा एवं आने जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इस हरकतों को देखकर आपस में लड़ रहे दोनों व्यक्तियों को पुलिस बल के सहयोग से अलग किया गया। दोनों व्यक्तियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जिसके बाद उनलोगों को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ कर गाड़ी में बैठाया गया और अल्कोहल जांच के लिए पानापुर थाना ले जाया गया। जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की गई तो व्यक्तियों में शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें मंगलवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग