राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जिले में लगाए जा चुके हैं कोविड-19 टीका के  लगभग 3 लाख डोज

  • मंगलवार को भी हुआ टीकाकरण, लगभग 500 लोगों को लगाया गया टीका:
  • संभावित तीसरे लहर से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ साथ व्यवहार परिवर्तन लाना है जरूरी: डीआईओ

राष्ट्रनायक न्यूज।

मधेपुरा (बिहार)मंगलवार को जिले में कुछेक केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। मंगलवार को शाम तक लगभग 500 लोगों का टीकाकरण हुआ है। कोविन पोर्टल के अनुसार जिले में अबतक 2 लाख 93 हजार से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें 2 लाख 54 हजार से अधिक लोगों ने पहला डोज और 38431 से अधिक लोगों ने दूसरा डोज लिया है।

टीका एक्सप्रेस ने शहर एवम् ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूम कर लगाया 42718 डोज:

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार गुप्ता कहते हैं इस वैश्विक महामारी के खिलाफ कोविड-19 का टीका हमारे लिये सुरक्षा कवच की तरह है। टीकाकरण के साथ – साथ मास्क और शारीरिक दूरी का पालन हमारे ढाल बनेंगे। जिनकी मदद से हम खुद के साथ अपने परिवार व समाज के लोगों को संक्रमण से मुक्त कर सकते हैं। वे कहते हैं कि जिले के सभी पात्र लोगों को टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए स्थाई टीकाकरण केंद्र के साथ साथ टीका एक्सप्रेस के जरिए लगातार टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। 27 मई से टीकाकरण एक्सप्रेस से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूम कर लोगों को टीका का डोज लगाया जा रहा है। 27 मई से 12 जुलाई तक टीका एक्सप्रेस के माध्यम से कुल 42718 डोज लगाया गया है। ज्ञात हो कि गांवों में टीकाकरण में तेजी लाने और लोगों को यह सुविधा उनके गांव-घर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने 24 मई से टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की। इस काम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत चल रहे वाहनों को लगाया गया। इन्हें पात्र लाभुकों के टीकाकरण का जिम्मा सौंपा गया है। हर टीका एक्सप्रेस को प्रतिदिन 200 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ साथ व्यवहार परिवर्तन लाना है जरूरी:

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार गुप्ता ने कहा कोरोना की दूसरी लहर से कई लोगों ने अपनो को खोया है। इसलिए यह लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी सोच और सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन लायें। कोरोना वायरस की संभावित तीसरे लहर से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है कि अपना टीकाकरण कराएं एवं इसके साथ साथ साफ-सफाई का ध्यान रखना। लोग अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोएं। साथ ही, अल्कोहॉल बेस्ड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें। लोगों को चाहिए कि अपनी आंखों को छूने से बचें, नाक और मुंह पर भी हाथ लगाने से बचना होगा। घर से बाहर निकलते समय बिना मास्क या फेसकवर के न निकलें। बाजारों या यात्री वाहनों या भीड़ भाड़ वाले स्थल पर भी शारीरिक दूरी बनाकर रहें।