- सोनहो टोल प्लाजा पर प्रेस वाले को दिया गया फर्जी रसीद
- ग्राहक ने एनएचएआई विभाग से की शिकायत
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सोनहो टोल प्लाजा पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव निवासी ग्राहक द्वारा एनएचएआई विभाग में किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रेस रिपोर्टर राजू सिंह द्वारा बताया गया है कि श्री सिंह अपने परिवार के साथ पटना से एक शादी समारोह से वापस हो रहे थे। तथा वापस होने के दौरान जब सोनहो टोल प्लाजा पर अपनी स्कार्पियो गाड़ी नंबर बीआर 31 पीए 4548 से सोनहो टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां टोल प्लाजा के कर्मी ने 70 रुपये का टोल टैक्स लिया। जिसका भुगतान उनके द्वारा करने के बाद टोल टैक्स पर बैठे कर्मी द्वारा तगलत रसीद थामा दिया गया। जिसमें उनके गाड़ी नंबर 4548 के बदले 4558 का रसीद दे दिया गया। जिसके बाद ग्राहक द्वारा शिकायत करने पर टोल प्लाजा के कर्मी द्वारा सही रसीद देने के लिए पुनः 70 रुपया जमा करने की बात कही गई। जिसके बाद उनके द्वारा इसकी शिकायत रसीद पर दिए गए टोल फ्री नंबर पर की गईं तो टोल फ्री नंबर वाले के द्वारा भी यही बातें कही गई। जिसके बाद ग्राहक द्वारा इसकी शिकायत एनएचएआई में की गई है। तथा टोल प्लाजा के संवेदक के ऊपर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग