राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के समीप सहाबलपुर में विगत सप्ताह एक अधेड़ महिला हत्याकांड के मामले में बुधवार को मांझी थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए नामजद अभियुक्त देवर-देवरानी को अपने ही घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार पति-पत्नी मृतिका के रिश्ते में देवर व देवरानी बताए जाते हैं।मालूम हो कि पिछले 7 जुलाई को सहाबलपुर में एक अधेड़ महिला की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।जिसमें मृतिका गीता देवी के पति शालिग्राम सिंह द्वारा अपने ही भाई एवं उनकी पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस द्वारा की गई सघन पूछताछ में कई महत्वपूर्ण व अहम सुराग मिलने की बात बताई जा रही है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या