राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के भजौना-नचाप पंचायत के पोखारभिंडा गांव में बुधवार को धर्मेंद्र राम के पुत्र व कक्षा आठ के छात्र मनीष कुमार राम (14) की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पोखरभिंडा गांव निवासी धर्मेंद्र राम व उसके परिजन खेत में धान की रोपाई करने गए थे। परिजन जब घर लौटे तो मनीष को घर पर नहीं देख खोजबीन में जुट गए। इस दौरान जानकारी मिली कि गांव के बाहर पोखरे में पैर फिसलने से मनीष गहरे पानी में डूब गया है। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से परिजन मनीष कुमार राम को लेकर एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक मनीष कक्षा आठ का छात्र था। वह दो भाई और बहनों में सबसे बड़ा था। मनीष के डूबने से मौत के बाद सीएचसी परिसर में विलाप करते हुए उसके पिता धर्मेंद्र राम ने कहा कि उसका पुत्र मनीष 14 वर्षों की मेहनत-मजदूरी की कमाई व बुढापे का सहारा था। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर मुखिया मनीष कुमार सिंह ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा के तहत मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग