विनायक ओझा को बनाया गया भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें बनियापुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विनायक ओझा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। दायित्व मिलने पर प्रो. विनायक ओझा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास जता कर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करने का प्रयास करूँगा। प्रो. विनायक ओझा के मनोनयन पर भाजपा नेता आनन्द शंकर ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रो. ओझा के मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी।इनके लंबे सांगठनिक अनुभव से भाजपा को व्यापक रूप से लाभ होगा।गौरतलब है कि प्रो. ओझा जनसंघ काल से लेकर आज तक भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की निस्वार्थ सेवा करते रहें हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ओझा ने कहा कि हमारे पिता तुल्य अभिभावक के प्रदेश में मनोनयन से क्षेत्र को संगठन की दृष्टि से बहुत लाभ मिलेगा। युवा नेता अजित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, ई. विकास सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भरत राम, ओमप्रकाश सिंह, शिवकुमार राय सहित दर्जनों लोगों ने प्रो. विनायक ओझा को बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग