आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह तीनटोलवा का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करा डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी संतोष कुमार यादव ने दर्ज कराई है।जिसमे बगल के ही जमदार यादव, मोख्तार यादव, लक्ष्मण यादव, वकील यादव सहित आठ लोगों को नामजद कर बताया है कि अपना खेत साफ कर रहे थे।तभी सभी नामजद एक राय होकर लाठी- डंडे से लैस हो पहुँच मारपीट करने लगे।वही बचाव में आये परिजनों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी जमदार यादव ने दर्ज कराई है।जिसमे संतोष राय, सुनील राय, वशिष्ट राय, धुरेन्द्र राय सहित एक दर्जन लोगों को नामजद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। झगड़ा का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग