आम तोड़ने को ले दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में हुए कई लोग जख्मी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आम तोड़ने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में मामले की अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी वकील महतो ने दर्ज कराई है।जिसमे पड़ोस के ही शैलेश महतों, रामसुन्दर महतो सहित आधा दर्जनों लोगों को नामजद कर धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी रामसुंदर महतो ने दर्ज कराई है। जिसमे वकील महतों, रामबाबु महतों, श्यामबाबु महतों को नामजद कर लाठी- डंडे एवं रॉड से प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग