राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में भागवतपुर गांव निवासी शंभू राय, फुलझड़ी देवी, मोलनापुर गांव के बिरजू मांझी व उनकी पत्नी रजंती देवी तथा डेवढ़ी गांव के ललिता देवी व उनकी पुत्री कृषा कुमारी शामिल है। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। पीड़ित पक्षों द्वारा तरैया थाने में अलग-अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग