संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बैंक का लोन जमा करने जा रही महिला को गांव के ही युवक ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव का है। पीड़िता रिंकू देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि लोन जमा करने जा रही थी। तभी गांव के ही पंकज कुमार उर्फ बटाई ने दाब से प्रहार कर जख्मी कर दिया। तथा जान से मारने की भी धमकी देने लगा।पीड़िता का आरोप है कि उक्त युवक द्वारा एक दिन पूर्व जब मैं शौच के लिये जा रही थी तो मेरे साथ छेड़खानी भी की गई थी। हालांकि शोर मचाने पर युवक भाग गया था।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग