संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चाकू से प्रहार कर युवक को जख्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कमता निवासी सोनु कुमार साह ने बताया है कि धनगड़हा गैस एजेंसी के समीप पूर्व से घात लगाए गांव के ही सत्यदेव चौरसिया और सतेन्द्र चौरसिया मुझे पकड़कर गाली- गलौज करने लगे और विरोध करने पर छाती, पेट एवं गर्दन पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिए तथा पॉकेट में रखे छह हजार पाँच सौ रुपये भी निकाल लिये। जब मेरे द्वारा शोरगुल किया गया तो दोनों नामजद फरार हो गए। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग