संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घर से बथान जा रही महिला को पड़ोसी दंपति ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया धोबी टोला का है।पिड़िता आसमुनी खातून ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि अपने घर से निकलकर बथान में जा रही थी।तभी पूर्व से घात लगाए मोख्तार मियां एवं उनकी पत्नी रेहाना खातून मेरे साथ मारपीट करने लगे एवं मेरे गले से बीस हजार रुपये मूल्य के सोने का चेन छीन लिए तथा मेरी पुत्री को भी अभद्र गाली देने लगे।नामजदों ने केस करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग