भैस चराने गये युवक की पोखरे में डूबने से मौत
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में रविवार की शाम पोखरे में डूबे अठारह वर्षीय युवक को बेहोश हालत में इलाज के लिए लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी ललन राम के अठारह वर्षीय पुत्र सुनील राम के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि युवक चवर में भैंस लेकर गया था वही पोखरे में डूब गया जिससे आस पास के लोगों चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने बेहोशी हालत में आनन फानन में निकटतम पीएचसी मशरक ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों ने मृत युवक को अपने घर ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग