अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पांच साल की बच्ची को मारा टक्कर
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। महम्मदपुर राजापट्टी एस एच-90 पर अवस्थित मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क से किराने दुकान में चाकलेट खरीदने जा रही पांच साल की बच्ची को टक्कर मार फरार हो गया जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा घायलावस्था में इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बच्ची की पहचान हरिन्द्र राय के पांच वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रुप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि राजापट्टी की तरफ से आ रही तेज मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे चाकलेट खरीदने जा रही बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की गंभीर स्थिति को देख ड्यूटी पर तैनात पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने इलाज में अपनी आर्थिक स्थिति दयनीय होने का दुखड़ा पीएचसी प्रभारी को बताया जिसस पीएचसी प्रभारी ने बच्ची का इलाज जारी रखा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग